सफलता की कहानी
पीएम स्वनिधि योजना से बदली राधेलाल साहू की जिंदगी, छोटे चाट ठेले से खड़ा किया सफल व्यवसाय
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दतिया के रहने वाले 44 वर्षीय श्री राधेलाल साहू भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने व्यवसाय को विस्तार देने और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सफल हुए हैं।









