बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने वाले कारगर अभियान के रूप में सामने आ रहा है।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं सीधे उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी “ सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार ” के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है।