पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जिगनी में रिक्त सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक ईवीएम से मतदान होगा। तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी सुरेन्द्र अहिरवार ने आज अजयगढ़ से मतदान दलों को मतदान केन्द्र शासकीय पंचायत भवन जिगनी एवं शासकीय माध्यमिक शाला बल्दूपुरवा के लिए रवाना किया। सरपंच पद के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 3 अक्टूबर को की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को संबंधित पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य एवं सार्वजनिक अवकाश की अधिसूचना भी जारी की गई है।