रायपुर द्वारा 12 सितंबर को जिला पंचायत सभागार, दंतेवाड़ा में जिले के पत्रकारों के लिए पत्रकार वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 11:30 बजे निर्धारित है। इस कार्यक्रम में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’, ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ तथा ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026’ जैसे महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर जानकारी एवं संवाद होगा।

कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम आटामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समाज कल्याण विभाग के श्री तरुण कुमार देशमुख द्वारा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री रविकांत ध्रुव द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों, पोषण के महत्व तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषय पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अरुण कुमार ध्रुव द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन, स्वच्छता, कचरे के पृथक्करण एवं उचित निपटान तथा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

के उप निदेशक श्री रमेश जायभाये पत्रकारों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पत्रकार कल्याण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। वे योजना के अंतर्गत पात्र पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध सहायता, दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में आर्थिक सहायता, तथा आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएंगे। योजना के प्रावधान समय-समय पर जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होते हैं और पात्रता का निर्धारण संबंधित नियमों के आधार पर किया जाता है।

श्री जायभाये सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 18 तथा डिजिटल समाचार प्रकाशकों से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी देंगे। नियम 18 के तहत डिजिटल समाचार मीडिया और समसामयिक विषयों की सामग्री के प्रकाशकों के लिए आचार संहिता, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा केंद्र सरकार द्वारा समन्वय और निगरानी से संबंधित प्रावधानों का उल्लेख है।

पत्रकार वार्तालाप का उद्देश्य पत्रकारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, जागरूकता अभियानों एवं संबंधित नियमों के बारे में तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना तथा इन विषयों पर मीडिया की भूमिका और जनजागरूकता के प्रभावी माध्यमों पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों एवं सुझावों पर भी संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दोपहर भोज के साथ होगा.