सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 4 लाख दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेवासियों ने दीये प्रज्ज्वलित कर सेवा का सम्मान एवं विकसित भारत के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
जिले की 390 ग्राम पंचायतों में 500-500 दीये, नगर पालिका के वार्डों में 500-500 दीये तथा नगर परिषद के वार्डों में 250-250 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित एक लाख से अधिक हितग्राहियों के आवासों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खास बातें
- जिले की 390 ग्राम पंचायतों में 500-500 दीये, नगर पालिका के वार्डों में 500-500 दीये तथा नगर परिषद के वार्डों में 250-250 दीये प्रज्ज्वलित किए गए।
- जिले की गौशालाओं, सांदीपनि विद्यालयों, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा जनजातीय कार्य विभाग के आवासीय विद्यालयों में भी दीये जलाए गए।
- विभिन्न स्थानों पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
जिले की गौशालाओं, सांदीपनि विद्यालयों, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों तथा जनजातीय कार्य विभाग के आवासीय विद्यालयों में भी दीये जलाए गए। इसके अलावा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चिन्हित 10 महत्वपूर्ण परिसरों में विशेष रूप से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी एवं ब्यौहारी विधायक श्री शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्षों, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में एक साथ दीये प्रज्ज्वलित किए जाने से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश व्यापक रूप से आमजन तक पहुंचा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।






