जिले में अस्थायी आतिशबाजी/फटाका अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए आवेदकों से शासन के एमपी ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक services.mp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
अपर जिला दंडाधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि अस्थायी आतिशबाजी/फटाका अनुज्ञप्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।




