प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली का आयोजन 1 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितिन शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रजत शेरावत के निर्देशन में किया गया।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर एमएलबी चौराहा एवं नगरपालिका चौराहा होते हुए स्टेडियम ग्राउंड, नरसिंहपुर पहुंची। एनसीसी कैडेट्स ने रैली के माध्यम से आमजन को टीबी से बचाव एवं इसके प्रति जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान नगरपालिका परिसर में उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षणों एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

कैडेट्स ने बताया कि लंबे समय तक खांसी, तेज बुखार आदि लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें तथा चिकित्सकीय परामर्श लेकर आवश्यक जांच एवं उपचार कराएं। जनजागरूकता रैली में एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर राधेश्याम, अंडर ऑफिसर मोहित सेन, अंडर ऑफिसर पूर्वी जाट, एनसीसी छात्रा विंग प्रभारी डॉ. शिवानी शिवहरे एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे।