कटनी( 30 सितम्‍बर)- शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर पदस्थ श्रीमती हेमलता सिंह के 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा गरिमामय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती हेमलता सिंह के परिजन सहित महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मां सरस्वती के पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्रीमती हेमलता सिंह के दीर्घ सेवाकाल एवं महाविद्यालय के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

खास बातें

  • कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
  • प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रोशनी पाण्डेय ने भी अपने उद्बोधन में श्रीमती सिंह को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं।
  • अंत में डॉ. रोशनी पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य ने कर्तव्यनिष्ठ एवं सहयोगी व्यक्तित्व को सराहा प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने श्रीमती हेमलता सिंह को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की। उन्होंने श्रीमती सिंह के साथ बिताए कार्यालयीन अनुभवों को साझा करते हुए उनके सरल, सहयोगी एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान श्रीमती हेमलता सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ किया।

महाविद्यालय के प्रति उनके सहयोग एवं सेवाभाव को सदैव स्मरण किया जाएगा। अभिनंदन पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मान श्रीमती हेमलता सिंह की 33 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण होने पर प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र, स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रोशनी पाण्डेय ने भी अपने उद्बोधन में श्रीमती सिंह को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने प्रयोगशाला में श्रीमती सिंह द्वारा किए गए कार्यों, सहयोग एवं जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने से विभाग एवं प्रयोगशाला में उनकी कमी निश्चित रूप से महसूस होगी। महाविद्यालय परिवार के सहयोग और स्नेह के प्रति जताया आभारअपने संबोधन में श्रीमती हेमलता सिंह ने महाविद्यालय में बिताए सेवाकाल की स्मृतियों को साझा किया।

उन्होंने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार के साथ बिताया समय उनके जीवन की महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय स्मृतियों में सदैव बना रहेगा। भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ समारोहकार्यक्रम का संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया। अंत में डॉ. रोशनी पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।