जिला समन्वयक सेडमैप श्री उमेश पाठक द्वारा बताया गया कि युवाओं में प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, संचार दक्षता, विश्लेषणात्मक सोच एवं तकनीकी क्षमताओं के समग्र विकास के उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम के अंतर्गत इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में 15 इंटर्न्स का चयन किया जाएगा। इंटर्नशिप की अवधि एक वर्ष रहेगी।
कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी एवं जिस जिले के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस जिले के मूल निवासी युवा पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच तथा वर्ष 2022-23, 2023-24 अथवा 2024-25 में भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त होना आवश्यक है।
खास बातें
- उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र युवा एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए पोर्टल पर सर्च बॉक्स में मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम खोजकर आवेदन अपलोड करना होगा।
- कार्यक्रम से संबंधित जानकारी सेडमैप की वेबसाइट cedmapindia.mp.gov.in/jobs पर भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र युवा एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पोर्टल पर सर्च बॉक्स में मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम खोजकर आवेदन अपलोड करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी सेडमैप की वेबसाइट cedmapindia.mp.gov.in/jobs पर भी उपलब्ध है। आवेदक केवल एम.पी. ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें। अन्य माध्यमों से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
