जिला प्रशासन ई-गवर्नेंस एवं शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था द्वारा जिले के युवाओं के लिए नि:शुल्क रिमोट पायलट सर्टिफिकेट (आरपीसी) ड्रोन प्रशिक्षण के 7 दिवसीय प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।

प्रशिक्षण के लिए जबलपुर जिले के स्थायी निवासी महिला एवं पुरुष, जिन्होंने कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण की हो तथा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो, आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 30 सितंबर 2026 को आधार तिथि मानकर की जायेगी।

इच्छुक आवेदक माढ़ोताल स्थित शासकीय संभागीय आईटीआई से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और भरकर वहीं जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए कुल 28 आवेदकों का चयन नियमानुसार किया जाएगा।

निर्धारित योग्यता रखने वाले आवेदकों को क्यूआर कोड अथवा लिंक docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeM6C3sQUn6p8vC6_19Eg31tmfDiFdoxmwHQjxaY0mTNw-Yjw/viewform?usp=header के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।