कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत नगरपालिका मैरिज गार्डन श्योपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर से दो महत्वपूर्ण अभियानों की शुरूआत हो रही है, एक अभियान स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को उनके मकान और जमीन की रजिस्ट्री किये जाने का है, वही दूसरा अभियान सेवा से संकल्प का है।
उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले में शासन की मंशानुरूप 77 हजार हितग्राहियों को उनके मकानों का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए शिविर लगाकर रजिस्ट्री करने का कार्य किया जायेगा। इसी प्रकार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सेवा प्रकल्पों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा।
खास बातें
- शासन की इस योजना के तहत उसे ब्याज दर पर 7 प्रतिशत सबसिडी मिली है।
- जिला अत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत 8 हितग्राहियों को 29 लाख 9 हजार रूपये की राशि के ऋण वितरित किये गये।
- पीएमईएफएमई योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को 28 लाख रूपये की राशि फूड आधारित इंडस्ट्रीज के लिए ऋण स्वरूप दिये गये।
इस अभियान की शुरूआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे भव्य रूप से आयोजित दीप प्रज्जवलन के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता की अपील भी की।
नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता सहित पार्षदगण अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बडी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। जनसंवाद शिविर में बडी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित करने का कार्य भी किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व नगरपालिका के अमले द्वारा वार्डो में जाकर 850 आवेदन प्राप्त किये गये, जिनका समुचित निराकरण किये जाने की कार्यवाही जनसंवाद कार्यक्रम में की गई, इसी प्रकार जनसंवाद कार्यक्रम में 25 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये है। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे द्वारा किया गया।
यशस्वी, उद्यम और मीडिया इंफ्लूंसर संवाद आयोजित
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान यशस्वी संवाद अंतर्गत पुरातत्व विद श्री कैलाश पाराशर द्वारा जिले के एतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्मारको तथा स्थलों की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता श्री जय सिंह जादौन द्वारा जिले के विकास में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला गया।
उद्यमियों की जबानी- आगे बढने की कहानी
उद्यमी संवाद के दौरान श्रीमती सरोज बैरवा निवासी बगडुआ ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर योजना अंतर्गत सिलाई सेंटर के लिए एक लाख रूपये का लोन प्राप्त किया है, जिसके माध्यम से उसके द्वारा गांव में सिलाई कार्य किया जा रहा है। शासन की इस योजना के तहत उसे ब्याज दर पर 7 प्रतिशत सबसिडी मिली है। इस योजना ने उन्हें रोजगार से जोडा है।
आज वह न केवल स्वयं सिलाई कर रही है, बल्कि कई महिलाओं को सिलाई कार्य सिखाकर रोजगार के क्षेत्र में उन्हें संबल प्रदान कर रही है।
वार्ड 12 निवासी श्री महावीर जागिड ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में साढे चार लाख रूपये का लोन मिला है, जिससे बडौदा रोड पर रेडिमेट वस्त्र व्यवसाय शुरू किया, योजना के तहत डेढ लाख रूपये सबसिडी मिली है, वर्तमान में उन्हें 10 से 15 हजार रूपये की कमाई कर रहे है, इसके अलावा 7800 रूपये की मासिक किस्त भी भर रहे है।
वार्ड 12 निवासी श्री भीम सिंह राठौर ने बताया कि उन्हें पीएमएफएमई योजना अंतर्गत आटा चक्की लगाने के लिए 6 लाख रूपये का लोन मिला था, योजना के तहत 35 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में प्राप्त हुई, अभी उनका व्यवसाय बेहतर चल रहा है और वह 15 से 20 हजार रूपये फ्लोरमिल से कमा रहे है।
इसके साथ ही लाख शिल्पी श्रीमती सुनीता चौहान द्वारा लाख शिल्प व्यवसाय के संबंध में संवाद करते हुए जानकारी प्रदान की गई।
मीडिया इंफ्लूंसर ने बताये अपने अनुभव
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया इंफ्लूंसर संवाद का आयोजन भी हुआ, इस दौरान श्रीमती कल्पना राठौर द्वारा फिटनेस पर आधारित संवाद करते हुए कहा कि उनके वीडियों लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए कारगर हो रहे है।
श्योपुर के फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूंसर बल्लू टी स्टॉल के श्री ओमप्रकाश जाटव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पहचान मिली है, आज वे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में भी काम कर रहे है तथा लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
श्री विनोद पाठक ने बताया कि वे ऑल्ड सॉन्ग क्रियेशन कर वीडियो बनाते है तथा उनके फालोअर्स भी बडी संख्या में है, इसके साथ वह टैक्सी संचालन का कार्य करते है और अपने सामाजिक दायित्व के अनुरूप टैक्सी संचालन के दौरान महिलाओं को किराये में विशेष रियायत प्रदान करने का कार्य करते है, विशेषकर रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए सात दिवस तक उनके द्वारा छूट प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना अंतर्गत 11 हितग्राही लाभान्वित
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत सुश्री वैष्ण्वी सेन, श्रीमती रानी राठौर, श्री दीपक धूलिया, श्रीमती धन्नी बाई, श्रीमती नाथी बाई, श्री सियाराम सुमन, श्रीमती मीना बैरवा, श्री सोहेल आदिवासी, श्रीमती गुड्डी बाई एवं श्री बलविंदर कौर को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि एवं श्रीमती सरिता चौहान को 4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
15 हितग्राहियों को मिला पीएम स्वनिधि का लाभ
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका द्वारा 15 हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया, इस अवसर पर श्रीमती तानिया जाटव, श्री महावीर, श्री राजेश प्रजापति, श्री हेतर बैरवा, श्रीमती दीपा वैष्णव को 15-15 हजार, श्रीमती रीना, श्री मोहसीन, श्रीमती सारिका को 25-25 हजार, श्री कमलकिशोर, श्री ब्रम्हानंद राठौर, श्री जुगल सुमन, श्री अरविंद सिंह, श्रीमती ममता राय, श्री बंटी आर्य, श्री निरंजन राठौर को 50-50 हजार रूपये की कार्यपूजी के चैक प्रदान किये गये।
21 लोगों के बनाये आयुष्मान, 07 के जॉबकार्ड और 14 का हुआ संबल में पंजीयन
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों के त्वरित लाभ प्रदान किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही 21 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये, वही नगरपालिका द्वारा 07 लोगों को जाबकार्ड बनाकर दिये गये। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 14 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
11 हितग्राहियों को मिली आवास की किस्त राशि
कार्यक्रम के दौरान 11 आवास हितग्राहियों को आवास की किस्त प्रदान की गई, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत 11 हितग्राहियों के लिए आवास निर्माण हेेतु ढाई-ढाई लाख रूपये स्वीकृत किये गये थे, इसी क्रम में आज श्रीमती रांजती बाई बैरवा, श्री रजनीश बैरवा, श्रीमती द्रोपदी वैष्णव, श्री जगदीश प्रसाद वैष्णव, श्रीमती शबाना खान, श्रीमती गुड्डी बाई माहौर, श्रीमती गुड्डी बाई, श्री गिर्राज शर्मा, श्रीमती नाजनीन, श्री शंकरलाल सुमन एवं श्री देवीलाल सुमन को किस्त की राशि प्रदाय की गई।
रोजगार मूलक योजनाओं में 32 हितग्राहियों को मिला लाभ
जिला अत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत 8 हितग्राहियों को 29 लाख 9 हजार रूपये की राशि के ऋण वितरित किये गये। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 8 हितग्राहियों को विभिन्न व्यवसाय स्थापित करने के लिए 55 लाख 65 हजार रूपये की ऋण राशि प्रदान की गई। पीएमईएफएमई योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को 28 लाख रूपये की राशि फूड आधारित इंडस्ट्रीज के लिए ऋण स्वरूप दिये गये। पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना सहित मुख्यमंत्री विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना में कुल 10 हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए 10 लाख रूपये की ऋण राशि प्रदाय की गई।
बकरी पालन योजना में दो हितग्राही लाभान्वित
पशुपालन विभाग द्वारा बकरी पालन योजना में दो हितग्राहियों श्रीमती नाजमीन खान एवं श्रीमती फरीन बानो निवासी वार्ड नंबर 01 किला श्योपुर को लाभान्वित किया गया। 10 बकरी और एक बकरे की यूनिट के लिए 77 हजार 440 रूपये की ऋण राशि प्रदाय की जाती है, जिसमें 40 प्रतिशत अनुदान शासन की ओर से दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान तीन बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित करने का कार्य भी किया गया।


