उमरिया 20 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में गत दिवस कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र में पतनार मिश्रा कृषि फार्म के प्रगतिशील कृषक समर्थ पवन मिश्रा से उद्यम संवाद करते हुए सब्जी उत्पादन में किए जा रहे कार्य की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषक समर्थ ने बताया कि 98 एकड क्षेत्र में सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है।

जिसमें करेला, खीरा, लौकी, मिर्ची, टमाटर व अन्य सब्जियां उत्पादित होती है। इन सब्जियों को उमरिया जिले के साथ साथ रीवा, सतना, जबलपुर व बिलासपुर जैसे शहरों को भेजा जाता है। कृषक व्दारा उद्यानिकी विभाग से पंाच हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप ऐरीगेशन योजना का लाभ भी लिया गया है। समर्थ मिश्रा ने बताया कि उनके फार्म में तीन सौ व्यक्तियो को रोजगार दिया गया है।

उद्योग संवाद मे उन्होने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है। कलेक्टर ने फार्म संचालक को जैविक खाद के लाभ बताते हुए जैविक खेती से सब्जी उत्पादन का सुझाव दिया। उन्होने कहा कि कृषक श्री मिश्रा व्दारा की जा रही उद्यानिकी फसल के अनुभव का लाभ लेकर अन्य कृषक भी प्रेरणा लेंगे।