विश्व हृदय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत बच्चों में हृदय संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग गतिविधियां गत दिवस आयोजित की गईं। जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में हृदय रोग की समय पर पहचान एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस दौरान हृदय संबंधी लक्षणों एवं जोखिम कारकों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान आवश्यकता वाले बच्चों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रेफर किया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों में हृदय संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।
उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई।

