सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का आयोजन नगर परिषद पाटन में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा निकाय के समस्त स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता रैली एवं जनसंवाद का आयोजन भी किया गया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए सामूहिक संकल्प एवं शपथ ग्रहण कराया गया। गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा कचरा प्रबंधन के संबंध में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

इसके बाद आदर्श मेडिकल के सामने से सिविल अस्पताल चौराहा तक मॉडल रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क की सफाई के साथ वर्षा के कारण सड़क पर हुए गड्ढों को बिटुमेन के रेडीमेड कोल्ड मिक्स मिश्रण से भरकर श्रमदान किया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेन्द्र सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती शक्ति देवकुमार यादव, समस्त पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधि एवं निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।