राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य अतिथियों ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 के अवसर पर नरसिंहपुर जिले के सांदीपनि विद्यालय, सांईखेड़ा के शिक्षक श्री मनीष तिवारी को सम्मानित किया। श्री तिवारी को यह सम्मान सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापन में किए गए अभिनव प्रयोगों, आईसीटी आधारित ई-कंटेंट निर्माण, समावेशी शिक्षा तथा दिव्यांग बच्चों के लिए किए गए विशेष प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर विद्यालय लौटने पर सांदीपनि विद्यालय, सांईखेड़ा में श्री मनीष तिवारी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं सदस्यों ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राचार्य श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री भानु प्रताप राजपूत, श्री अखिलेश मेहरा, श्री भैयाराम अहिरवार, श्री सरदार सिंह राजपूत एवं श्री रूप सिंह कुशवाहा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके पश्चात गाडरवारा राइडर्स क्लब के सदस्यों द्वारा भी शिक्षक श्री मनीष तिवारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सांदीपनि विद्यालय परिवार, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

