शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहजता और त्वरित रूप से पहुंचाने की दिशा में आयोजित सेवा सेतु शिविर दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद और सहारे का माध्यम बन रहा है। सामुदायिक भवन बैढ़न में आयोजित शिविर में ग्राम सरई घुंघुरा निवासी दिव्यांग रहीश तिवारी के जीवन में भी एक नई सुविधा और आत्मनिर्भरता की राह खुली।
लंबे समय से आवागमन में शारीरिक कठिनाइयों का सामना कर रहे रईस तिवारी ने सेवा सेतु शिविर में अपनी आवश्यकता से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा उन्हें मौके पर ही मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं सुरक्षा हेलमेट प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त होते ही रईस तिवारी के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी।
खास बातें
- मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर रहीश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताया।
- मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर जीवन जीने का माध्यम बनी है।
- सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर रहीश तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब दैनिक कार्यों के लिए आवागमन करना उनके लिए पहले की अपेक्षा काफी आसान होगा। मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर जीवन जीने का माध्यम बनी है। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें



