शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए नरसिंहपुर जिले की शिक्षिका सुश्री शिखा शर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। सुश्री शर्मा एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोकीपार में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

सुश्री शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान 21वीं सदी के 4 सी कौशलों के विकास के लिए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों में डिजिटल साक्षरता एवं आईसीटी टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देने, स्वयं डिजिटल कंटेंट तैयार करने तथा खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ नवाचार को जोड़ते हुए विद्यार्थियों को सीखने के नए अवसर उपलब्ध कराए।

खास बातें

  • राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने के बाद ग्रामीणजनों, विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने सुश्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया।
  • उनकी उपलब्धि पर सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
  • राज्य स्तरीय सम्मान से जिले का गौरव बढ़ाने वाली सुश्री शर्मा की उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग, संवाद एवं आलोचनात्मक चिंतन जैसे कौशल विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने के बाद ग्रामीणजनों, विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने सुश्री शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुश्री शर्मा की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विद्यालय परिवार, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्य स्तरीय सम्मान से जिले का गौरव बढ़ाने वाली सुश्री शर्मा की उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।