बरही महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महाविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बरही महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की विजेता टीम में आराधना रैदास, गौरी बहल, कीर्ति यादव, सोनम हल्दकर एवं प्रांतिका सिंह शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गौरी बहल, कीर्ति यादव एवं सोनम हल्दकर का चयन आगामी संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में किया जाएगा। इस उपलब्धि में महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री नागेंद्र यादव का मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्रतियोगिता की तैयारी करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। साथ ही, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित गौरी बहल, कीर्ति यादव एवं सोनम हल्दकर को आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस जीत से शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में हर्ष का वातावरण है तथा महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया।