ग्रामीणों को सामाजिक सरोकारों, नागरिक दायित्वों एवं समाज के प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी द्वारा ग्राम गुलवारा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं नागरिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
संवाद और अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को आसपास स्वच्छता बनाए रखने, नशे से दूर रहने, महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने और समाजहित में सकारात्मक कार्य करने का संकल्प लिया।



