कटनी (24 सितंबर) - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में गुरूवार को विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगोली, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के साथ ही सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जन-जागरूकता से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।